भागलपुर: हां, रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म किया। अब उससे शादी भी करूंगा। कोई नहीं रोक सकता। रविवार को हबीबपुर के मोहवलीचक के रहने वाले तनवीर को शराब के नशे में यह कहना भारी पड़ गया। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 12 साल की पीड़िता की लिखित शिकायत पर हबीबपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसके नजदीकी रिश्तेदार ने एक महीने पहले उसे अपने घर बुलाया। उस समय घर पर उसकी पत्नी भी थी। तनवीर ने अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद उसे एक कमरे में लेकर गया और दुष्कर्म किया। जब उसने घर के लोगों को सबकुछ बताने के बारे में कहा तो उसने कहा कि घर की इज्जत का सवाल है मुंह बंद रखना। पीड़िता ने बताया कि घर की इज्जत का सवाल था, इसलिए वह इतने दिनों तक चुप रही। लेकिन रविवार को तनवीर की हरकत को देख सारी सच्चाई सामने आ गई। पांच बच्चों का पिता है तनवीरतनवीर के पांच बच्चे हैं।

वह अपने परिवार के साथ पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। रविवार की सुबह नशे की हालत में जब वह पीड़िता को ऐसा कहने लगा तो लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के हवाले किये जाने के बाद जांच में उसे शराब के नशे में पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तनवीर की हरकत से आसपास के लोग भी परेशान रहते हैं। अक्सर नशे में वह किसी से भी दुर्व्यवहार करने लग जाता है।
