पानी के बोतल मे शराब पी रहे 6 पियक्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार -Naugachia News

खरीक बाजार गोल चौक के समीप छापेमारी कर पुलिस ने एक लीटर शराब किया बरामद खरीक किया थाना क्षेत्र के खरीक बाजार गोल चौक के समीप रविवार की रात खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम के नेतृत्व में गठित पुलिस बल की टीम ने ख़रीक बाज़ार गोल चौक मुसहरी में गहन छापेमारी किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें एक ही जगह झोपड़ी में शराब पी रहे छह पियक्कड़ मोहम्मद जसीम पश्चिम घरारी, मोहम्मद बाबर अठगामा,मोहम्मद चतुरी खरीक,मोहम्मद मुस्ताक दोनों मिरजाफरी,मोहम्मद मेराज मधुरापुर भवानीपुर समेत छह पियक्करों को खरीक पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया.

सभी गिरफ्तार पियक्कड़ ख़रीक बाजार गोल चौक के समीप झोपड़ी में बैठकर देशी शराब पी रहे थे.मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 1 लीटर देशी शराब और 6 पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है