बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर मकबरा मोहल्ले (एसएम कॉलेज के समीप) में गुरुवार रात पुलिस टीम ने समरजीत कुमार उर्फ कल्लू यादव, पिता महेश्वरी प्रसाद यादव के घर छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड के 34 बोतल विदेशी शराब जब्त किया। पुलिस ने शराब तस्कर कल्लू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरारी थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि मकबरा के आसपास शराब की बिक्री और तस्करी की जा रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुवार रात थाने के एएसआई राजीव रंजन ने पुलिस टीम के साथ कल्लू के घर में छापेमारी की। इस दौरान डिलेवरी के लिए दो थैले में रखा गया 34 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। हालांकि पुलिस को सूचना मिली थी कि मकबरा के पास शराब का थोक पेटी छिपाकर रखा गया है, लेकिन छापेमारी के दौरान जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस के मोहल्ले में घुसते ही अफरातफरी मच गई।

कई लोग घर में रखे शराब की बोतल लेकर जमुनिया नदी की ओर भाग गए। शाम ढलने के बाद नदी किनारे और मकबरा पर शराबियों का जमघट लगता है। गिरफ्तार शराब तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी ली जा रही है कि शराब के कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं और कहां से तस्करी का शराब लाई गई थी।

मकबरे के आसपास प्राइवेट लॉज में रहती हैं सैकड़ों छात्राएंबरारी पुलिस ने मकबरा के जिस स्थान पर पर छापेमारी कर शराब बरामद किया, उसके आसपास छात्राओं के कई हॉस्टल चल रहे हैं और सैकड़ों छात्राएं वहां पर रहती हैं। शराब के कारोबार ने छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े दिए हैं। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों से शाम ढलने के बाद बाहर के संदिग्ध और बदमाश छवि के लोगों का मोहल्ले में आना-जाना शुरू हो जाता था। जबकि देर शाम तक छात्राएं ट्यूशन पढ़कर या काम से वापस लौटती हैं।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....