Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नवगछिया : मैट्रिक परीक्षा के दौरान सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा में दो परीक्षार्थी बेहोश हो गए. दोनों परीक्षार्थी को मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों द्वारा इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया.
जहां दोनों का इलाज कराया गया. प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जी बी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के उपरांत भागलपुर नयाबाजार निवासी आंनद मोदी के पुत्र छात्र शोनू कुमार परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के साथ बेहोश हो गया.

जबकि बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान खरीक के मिर्जाफरी निवासी प्रमोद दास की पुत्री छात्रा शम्भवी कुमारी बेहोश हो गई. केंद्राधीक्षक की सूचना पर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से एंबुलेंस भेजकर छात्रा को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के बाद छात्रा को होश आने पर परीक्षा देने के लिए भेजा गया.
