नवगछिया : नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के मक्खातकिया मोहल्ले में शौच करने के विवाद में हुई मारपीट में घायल मोहम्मद क़ासिम 30 वर्ष, कीमत शनिवार को भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में हो गयी. दोपहर बाद मोहम्मद कासिम के शव को मक्खतकिया इस दिन उसके आवास पर लाया गया. मालूम हो कि बुधवार के दिन मोहम्मद कासिम शौच के लिए बगल के ही खेत में गया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वह जिस खेत में शौच के लिए गया था उस खेत का मालिक उसका जीजा मोहम्मद कलाम का था. शौच करने के बाद ही मोहम्मद कलाम के साथ उसका विवाद शुरू हो गया. विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया और इसमें दोनों परिवारों के सभी सदस्य शामिल हो गए. मारपीट में मोहम्मद कासिम गंभीर रुप से जख्मी हो गए तो उनकी मां और ऐसा खातून और भाई हासिम भी आंशिक रूप से जख्मी हो गया.


बुधवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल मोहम्मद कासिम को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा था. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भेज दिया गया. 3 दिनों तक चले इलाज के बाद भी मोहम्मद कासिम की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और अंततः शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई. इधर नवगछिया थाने में इस मामले में पूर्व में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसे हत्या में तब्दील कर दिया गया है. मामले में मोहम्मद कासिम के बहनोई मोहम्मद कलाम, बहन शकीला खातून, मोहम्मद सलाम, मोहम्मद कुतरु को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है. इधर जैसे ही मोहम्मद कासिम का शव उसके घर पर पहुंचा तो उसके परिजन धार मार कर रोने लगे. कासिम के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. चार बच्चों से भरे पूरे परिवार की जिम्मेदारी मोहम्मद कासिम पर थी. एक मामूली विवाद में युवक की जान चली गई इस बात की चर्चा इलाके में लोगों के जुबान पर है.
