दिल टूटने का दर्द वाही समझ सकता है जिसका दिल टुटा हो या जो प्यार में धोखा खाया हो. ऐसे ना जाने कटने ही लोग होते है जो दिल टूटने के बाद खुद को संभल नहीं पाते है और डिप्रेशन में चले जाते हैं कि उन्हें लगता है कि अब उनकी दुनिया में कुछ नहीं बचा. लेकिन अब आपको रोने की या डिप्रेशन में जानी की जरुरत नहीं है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जरुरी नहीं की आपको आपका प्यार मिल जाए
प्यार के पहले कदम सभी को भाते है लेकिन समय के साथ साथ सब कुछ बदल जाता है. लोग बदल जाते है और उनके साथ प्यार का तरीका भी बदल जाता है. दूरी बढ़ने लगती है। वह लाइफ में मूवऑन करने लगते है लेकिन आप तब भी उनसे वहीं उम्मीद करते हैं. ब्रेकअप के बाद सबसे पहला सबक जो मिलता है वह यह है कि दिल की हर ख्वाहिश पूरी होनी मुमकिन नहीं है. आपको यह बात समझ आने लगती है कि हमेशा वैसा नहीं होता जैसा आप चाहें.

बैलेंस जरुरी है
रिलेशनशिप में पार्टनर्स दो पहियों की तरह होते हैं. एक भी अगर जरा सा लड़खड़ाए तो बैलेंस बिगड़ जाता है. इसलिए रिश्ते की गाड़ी को चलाने के लिए दोनों पहियों का ठीक होना जरूरी होता है. एक के गड़बड़ाने से सीधा असर दूसरे पर पड़ता है.
अगला रिश्ता होगा अच्छा
एक अच्छा जीवनसाथी बनना आसान नहीं है चाहे आपका साथी कितना भी अच्छा क्यों न हों. ब्रेकअप आपको वह सभी बातें सिखा देता है जिन वजह से आपके रिश्तों में खटास आई. अब जब आप कभी भी किसी और से रिश्ता जोड़ने की सोचेंगे तो उस से पहले उन सभी बातों का ध्यान रखेंगे जो आपके पिछले रिश्ते में खटास की वजह बनी थी.
रिश्ते जब बोझ बने तो उन्हें ख़तम कर देना चाहिए
शुरुआत में आपको अपने पार्टनर की हर बात अच्छी लगती है, लेकिन समय के साथ आप अपने पार्टनर को गहराई से जानते हैं जिस वजह से रिश्तों में दरार आने लगती है. बता दें, कई बार रिश्तों में खटास आना भी अच्छा होता है क्योंकि वो रिश्ते जिनसे आप पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है उन रिश्तों का खत्म होना ही सही होता है.
आत्मनिर्भर बन जाते है
जब आप कोई रिश्ते में रहते है तो आपको पार्टनर पर हर बात के लिए निर्भर होना होता है, लेकिन जब आप अकेले होते है तो आप भी समझ जाते है की आपको खुद को हे संभालना पड़ता है. आप आत्मनिर्भर हो जाते है.

