NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर यूथ कॉर्नर को हरा बभनगामा की टीम फाइनल में पहुची-Naugachia News

नवगछिया : खरीक प्रखंड के तेलघी मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में बभनगामा की टीम ने यूथ कॉर्नर भागलपुर की टीम को पराजित करते हुए फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है. बभनगामा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैचों में भागलपुर यूथ कॉर्नर की टीम को 14 ओवर 4 गेंद पर ही ऑलआउट कर दिया.

Whatsapp group Join

पूरी टीम ने महज 72 रनों पर सिमट गई. टीम के तरफ से सूर्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने झोली में एक मैडम रखते हुए चार विकेट चटकाए. जबाब में बल्लेबाजी के लिए बभनगामा टीम ने 5 विकेट से शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया.

टीम के कप्तान मोहम्मद एहतेशाम उर्फ शिवजी ने 25 रनों का शानदार योगदान दिया. वहीं उनके सहयोगी खिलाड़ी ने 22 रन अर्जित कर टीम को जीत दिलाई. प्रतियोगिता का मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेहतर गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी बभनगामा टीम के सूर्या को दिया गया.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है