NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

बड़ी खुशखबरी : कोसी क्षेत्र की लाइफलाइन का दोहरीकरण, प्रस्ताव बनाकर भेजा

मधेपुरा-सहरसा-मानसी रेलखंड डबल लाइन बनेगी। समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने दोहरीकरण का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। साथ ही मानसी-मधेपुरा (63.25 किमी) की दूरी में चल रहा रेल विद्युतीकरण कार्य भविष्य में दोहरीकरण होने की संभावना को ध्यान में रखते किया जा रहा है।

Whatsapp group Join

समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता प्रवीण कुमार सक्सेना और सीनियर सेक्शन इंजीनियर हरेन्द्र कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस रूट में विद्युतीकरण कार्य और सहरसा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ने के बाद ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने की संभावना को देखकर दोहरीकरण की दिशा में कदम आगे बढ़ाया गया है। कोसी क्षेत्र की लाइफलाइन का दोहरीकरण अगर हो गया तो क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। ट्रेन लेटलतीफ नहीं होगी।

हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस कार्य में अभी वक्त लगेगा। अभी मानसी-सहरसा-मधेपुरा रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य चल रहा है। सीडीईई ने कहा कि 80 प्रतिशत फाउंडेशन और 60 प्रतिशत पोल लगाकर बिजली तार जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है। 28 फरवरी 2018 से पूर्व हर हाल में विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

आठ बड़े और चार छोटे पुल है मानसी-कोपरिया के बीच नसी-कोपरिया के बीच आठ बड़े और चार छोटे पुल हैं। फनगो हॉल्ट के पास अभी जो एक रेललाइन है नदी के बगल से गुजर रही है। इस कारण बाढ़ बरसात के मौसम में ट्रैक पर नदी का दवाब बन आता है। आगे बनने वाले ट्रैक पर ऐसी समस्या नहीं आए इसे शुरुआती समय में ध्यान में रखते कार्य करना होगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है