नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा चौक पर कॉलेज से लौट रही तीन छात्राओं को जबर्दस्ती छेड़ रहे दो शोहदे ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। मौके पर जमा भीड़ ने दोनों शोहदे की जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद लोगों ने रंगरा थानाध्यक्ष ए के आजाद को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को भीड़ से बचाकर रंगरा थाना लाया. पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना पहचान खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर जमुनिया निवासी है. बताया जा रहा है कि दोनों आपस में दोस्त हैं. मिली जानकारी के अनुसार रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा मुस्लिम टोला के 3 छात्राएं नवगछिया स्थित कोचिंग से अपने घर वापस लौट रही थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोचिंग के समीप से ही बाइक सवार तीनों युवकों ने छात्रा का पीछा करना शुरू किया. इसी क्रम में मकन्दपुर चौक पर जब तीनों छात्राएं जब टेंपो पर सवार होकर रंगरा चौक आ रही थी तो उक्त तीनों युवकों ने मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए अश्लील इशारा करने लगे और रंगरा चौक आने के बाद टेंपो से उतरकर जब तीनों छात्राएं अपने घर जा रही थी तो रंगरा चौक की स्थिति रंगरा पीएचसी अस्पताल के समीप तीनों मोटरसाइकिल सवार युवकों ने छात्राओं से छेड़खानी करनी शुरू कर दी. गलत हरकत कर रहे तीनों युवकों को देखकर तीनों छात्राएं डर गई और चिल्लाना शुरु कर दिया. इसके बाद तत्काल ही छात्राओं ने मोबाइल के जरिए अपने परिजनों की घटना की सूचना दी।

छात्राओं द्वारा किए जा रहे शोर को सुनकर एक ओर जहां चौक पर मौजूद दर्जनों लोग वहां पहुंच गए वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते हैं मुस्लिम टोला गांव से भी सैकड़ों लोग पहुंच गए और छेड़खानी कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया और मौके पर जमा भीड़ ने दोनों युवक की जमकर धुनाई कर दी. जबकि तिसरा युवक मोटरसाइकिल लेकर मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया. इसके बाद तीनों छात्राओं द्वारा थाने में लिखित रूप में शिकायत करने से इंकार कर दिए जाने के बाद रंगरा पुलिस ने दोनों युवकों के अभिभावकों को बुलाकर काफी फटकार लगाई. इसके बाद अभिभावकों द्वारा लिखित रूप में माफीनामा दिए जाने के बाद चेतावनी देते हुए दोनों युवकों को थाने से पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.

