भारत के बाहर इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगानें वाले भारतीय खिलाड़ी कौन
नवगछिया: अंजनी कश्यप, श्रीलंका के खिलाफ ओवल में जारी मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पारी की छठी गेंद पर छक्का जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

एमएस धोनी भारत से बाहर इंटरनेशनल क्रिकेट (तीनों फॉर्मेट) में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय पारी के 34वें ओवर में सुरंगा लकमल गेंदबाजी करने आए और उनके ओवर की चौथी गेंद पर धोनी ने डीप बैकवर्ड पॉइंट एक शानदार छक्का जड़ा।
इसके साथ ही उन्होंने विदेश में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था, जिन्होंने भारत के बाहर इंटरनेशनल क्रिकेट में 159 छक्के जड़े थे।आपको बता दें कि भारत में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम ही हैं। धोनी ने भारत में इंटरनेशनल मैचों (तीनों फॉर्मेट मिलाक) 159 छक्के लगाए हैं।
भारत के बाहर इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगानें वाले भारतीय खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी (160 छक्के)
सौरव गांगुली (159 छक्के)
सचिन तेंदुलकर (157 छक्के)
युवराज सिंह (139 छक्के)


