NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

सेतु पर जाम न लगे सर्तक रहें पदाधिकारी : आईजी

भागलपुर जोन के आईजी ने किया नवगछिया पुलिस के कार्यप्रणाली की समीक्षा

Whatsapp group Join

नवगछिया  : नवगछिया पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को पहुंचे भागलपुर जोन के आईजी ने नवगछिया पुलिस के कार्यप्रणाली की समीक्षा की. इस मौके पर आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विक्रमशिला सेतु पर जाम न लगे इसके लिए पुलिस पदाधिकारी सतर्क रहें. आईजी ने कहा कि केस डिस्पोजल, गिरफ्तारी और वैज्ञानिक अनुसंधान के मामलें के निष्पादन में गति लाये. उन्होंने सघन वाहन चेकिंग करने और बैंक और पेट्रोल पंप पर विशेष नजर रखने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. आईजी ने अपराधियों का फोटो अलबम बनाने का भी निर्देश भी दिया है. नवगछिया में एक के बाद एक सामने आ रहे सड़क हादसे को नियंत्रित कर हादसे के लिए बदनाम जगहों को चिन्हित कर रोक थाम के लिए पहल करने का निर्देश भी पुलिस पदाधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों से दोस्ताना व्यवहार रखने से काफी हद तक पुलिसिंग आसान हो जाती है. आम लोगों से हमेशा दोस्ताना व्यवहार रखें. आई जी अपराध नियंत्रण के लिए कई आवश्यक निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिये हैं. उन्होंने शराबबंदी को लेकर सख्त कार्रवाई करने और ऐसे मामले में स्पीडी ट्रालय चलाने का निर्देश भी पुलिस पदाधिकारियों को दिया है. आईजी के निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में नवगछिया के एसपी पंकज सिंहा और एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन के साथ कई वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी देखी गयी.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है