NAUGACHIA News

भागलपुर/नवगछिया : विक्रमशिला सेतु ध्वस्त.. गंगा के दो किनारों में बंटी ज़िंदगी, थम गई रफ्तार

नवगछिया : मौसम की मार.. लीची और आम की फसल तबाह, किसानों पर मंडराया संकट

नवगछिया : बीडीओ -सीओ पहुंचे जहाज घाट, फेरी सेवा की ली जानकारी

विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद सरकार का कड़ा एक्शन, कार्यपालक अभियंता निलंबित

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बीडीओ -सीओ पहुंचे जहाज घाट, फेरी सेवा की ली जानकारी

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर परिचालन ठप होने के बाद गंगा पार आवागमन पूरी तरह फेरी सेवा पर निर्भर हो गया है, जिससे तिनटंगा करारी घाट और कहलगांव गंगा घाट पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ने के कारण घाट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Whatsapp group Join

स्टीमर के कहलगांव से तिनटंगा करारी पहुंचते ही यात्रियों में टिकट लेने की होड़ मच गई। कई लोग धक्का-मुक्की के बीच टिकट लेने की कोशिश करते दिखे, वहीं भीड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने लोगों के मोबाइल भी गायब कर दिए।

स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन सक्रिय हुआ। बीडीओ निशांत कुमार और सीओ रौशन कुमार मौके पर पहुंचकर फेरी सेवा प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही जिप अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने भी घाट का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

इधर, लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए तिनटंगा करारी घाट पर कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस कंट्रोल रूम में अधिकारियों, कर्मियों के साथ आपदा मित्रों की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

फेरी सेवा पर निर्भरता बढ़ने से दूध कारोबार पर भी असर पड़ा है। बिहपुर क्षेत्र से प्रतिदिन 50 से 60 क्विंटल दूध भागलपुर भेजा जाता है, लेकिन अब विक्रेताओं के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे समय पर दूध कहां और कैसे बेचें। परिवहन बाधित होने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।

कुल मिलाकर, पुल बंद होने से आम लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है और प्रशासन के सामने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है