नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर गंगा घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेल्फी लेने के दौरान एक युवक गंगा नदी में डूब गया, जिसकी तलाश देर शाम तक जारी रही।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डूबे युवक की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा निवासी 28 वर्षीय रवि सिंह (पिता– प्रेम शंकर मेहता) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने महादेवपुर घाट आया था।


सेल्फी लेते समय फिसला पैर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक परिवार के साथ स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह नदी में खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बह गया।


मौके पर मची अफरातफरी

घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। युवक के परिजन चीखने-चिल्लाने लगे, जिसके बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जुट गए।


SDRF टीम कर रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची। नवगछिया के सीओ और थानाध्यक्ष अश्विनी भी घटनास्थल पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक गंगा नदी में युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।


पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष अश्विनी ने बताया कि युवक अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए आया था और स्नान के दौरान वह नदी में बह गया। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम द्वारा उसकी तलाश जारी है।

 

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights