नवगछिया। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए युवा सनातन उत्थान परिषद के तत्वावधान में आज, 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को निःशुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मील टोला, नवगछिया (स्टेशन रोड) में संपन्न होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की गई है। सभी जोड़े हिंदू सनातन परंपरा एवं वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार, इस सामूहिक विवाह में कई जोड़े एक साथ सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष सजावट, पूजा-पाठ और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

समिति ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दें और बेटियों के सम्मान के इस अभियान को सफल बनाएं।
स्थान: मील टोला, नवगछिया (स्टेशन रोड)
तिथि: 20 अप्रैल 2026 (सोमवार)













