नवगछिया। कदवा थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरफ्तार युवक की पहचान बौड़वा टोला, थाना कदवा, जिला भागलपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, युवक क्षेत्र में हथियार दिखाकर लोगों के बीच भय का माहौल बना रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

