नवगछिया । रेलवे ट्रैक पर हुए हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से एक लोगों की मौत हो गई। एक घटना सेमापुर स्टेशन के पास हुई, मृतकों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, सेमापुर स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि मृतक सफेद कुर्ता और धोती पहने हुए था। शव की पहचान नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम के बाद उसे नवगछिया जीआरपी थाना में सुरक्षित रखा गया है। रेल पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

