बिहपुर और खरीक प्रखंड के कई पंचायतों को बाढ़ की त्रासदी से सुरक्षित रखने वाले लत्तीपुर-नरकटिया जमींदारी गंगा तटबंध के ध्वस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य रविवार को विधिवत भूमिपूजन के साथ शुरू हो गया। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद यह कार्य प्रारंभ किया गया है, जिस पर करीब 2 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी और राहत का माहौल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भूमिपूजन कार्यक्रम में कार्य एजेंसी के संवेदक किशोर चौधरी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजीव उर्फ नूनू चौधरी, प्रभुनंदन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बताया गया कि जमींदारी गंगा तटबंध के कैंची प्वाइंट पर लगभग 106 मीटर तथा मुन्नी राय के घर के सामने करीब 250 मीटर तक क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जाएगी। इस कार्य से भविष्य में बाढ़ के खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी और आसपास के पंचायतों को सुरक्षा कवच मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने तटबंध मरम्मत कार्य शुरू होने पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होगा।













