नवगछिया : आगामी 3 मई को महामहिम राष्ट्रपति के भागलपुर आगमन पर विक्रमशिला प्राचीन विश्वविद्यालय धरोहर के उद्घाटन एवम अवलोकन के दौरान गंगा नदी के पश्चिमी तट के समीप अवस्थित तिनटंगा दियारा पंचायत में विगत वर्ष गंगा नदी के द्वारा कटाव के देखते हुए अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद शर्मा तिनटंगा दियारा पंचायत को बाढ के कटाव से बचाने के लिए ज्ञापन सौंपेगें. प्रोफेसर शर्मा ने कहा कि अगर तिनटंगा दियारा पंचायत को गंगा के कटाव से नहीं बचाया गया. तो ज्ञानी दास टोला, झल्लू दास टोला, नवटोलिया, सिमरिया आदि गांवों के हजारों घर गंगा नदी में समा जायेंगे और गंगोत्री जाति की लगभग 25000 से भी अधिक की आबादी बेघर हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति का आगमन भागलपुर के लोगों के लिए खासकर दियारा वासियों के लिए गौरव की बात है. इसके लिए महामहिम राष्ट्रपति के स्वागत के लिए दियारा के हजारों लोग वहां पहुंचेंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
