कार्यकर्ताओं के साथ मनाया यूपी जीत का जश्न

शिक्षा/जानकारी

14 naugachia men sahnawaj

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया :  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को गोपालपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड और यूपी में भाजपा की अप्रत्याशित जीत और मणिपुर व गोवा में भाजपा की सरकार बनने पर जमकर जश्न मनाया. वह कार्यकर्ताओं के घर-घर गए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी. भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह और भाजपा के पूर्व महामंत्री चंद्र किशोर शर्मा के घर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब जात-पात और भेदभाव की राजनीति चलने वाली नहीं है. यूपी-उत्तराखंड मणिपुर और गोवा की जनता ने जात पात और भेदभाव की राजनीति करने वालों को एक सबक दिया है. साथ ही इन राज्यों की जनता ने संदेश दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व ही देश और समाज का नव निर्माण कर सकता है. इस अवसर पर कई भाजपा नेताओं के साथ नवगछिया नगर अध्यक्ष मुकेश राणा आलोक कुमार सिंह, चंद्रकिशोर शर्मा, गुलाबी सिंह, शबाना आज़मी, विजेंद्र शर्मा आदि अन्य भी थे. इधर जानकारी देते हुए भाजपा नेता पुलकित सिंह ने कहा कि बुधवार को जीत की ख़ुशी में श्री हुसैन का नवगछिया में नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा और वे बाबा बिशु राउत पथ पर एक पेट्रोल पम्प का उद्घाटन भी करेंगे.