NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : आरएसएस का शस्त्र पूजन और पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने किया राष्ट्र कल्याण का संकल्प

नारायणपुर। विजयादशमी के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष 2025 के उपलक्ष में किया गया, जिसमें विभिन्न मंडलों से आए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पथ संचलन अपराह्न 4 बजे श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरवाड़ी, मथुरापुर से प्रारंभ हुआ। संचलन बापू द्वारा चौक, संजय वस्त्रालय, श्याम जैन वस्त्रालय, काली मंदिर मथुरापुर और शिवाजी चौक होते हुए मां दुर्गा मंदिर, भ्रमरपुर तक पहुंचा। इस दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासनबद्ध ढंग से चलते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति जागरूकता का संदेश देते नजर आए।

शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भ्रमरपुर स्थित ललित नारायण मिश्र बालिका प्लस टू विद्यालय परिसर में शाम 7 बजे संपन्न हुआ। इस मौके पर नारायणपुर खंड संचालक अनिल कुमार यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष मिहिर मोहन मिश्रा उर्फ सुमन और बौद्धिक वीरेंद्र यादव ने शस्त्रों पर पुष्प अर्पित कर समाज एवं राष्ट्र के कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में झारखंड विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए संघ की परंपरा और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विभिन्न मंडलों के स्वयंसेवक और स्थानीय ग्रामीणों ने स्थल की तैयारी, सफाई और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भ्रमरपुर निवासी मिहिर मोहन मिश्रा उर्फ सुमन ने की।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है