नवगछिया : बिहपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा विधायक व सत्तारूढ़ दल के सचेतक ईं. शैलेंद्र और महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष काजल कुमारी ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बेलहर के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद और भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता भी शामिल थे। नेताओं ने कहा कि राहुल और तेजस्वी की ‘वोटर गुमराह यात्रा ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।
बिहपुर एनडीए कार्यालय से बाजार तक काली पट्टी बांधकर मौन आक्रोश मार्च भी निकाला गया। कार्यक्रम में बिहपुर, नारायणपुर और खरीक प्रखंडों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।














