NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : तुषार गांधी के आगमन को लेकर टीम का गठन

नवगछिया : प्रखंड अंतर्गत बहुजन चेतना केन्द्र में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गौतम कुमार प्रीतम और संचालन रवीन्द्र कुमार सिंह ने किया। तुषार गांधी के आगमन पर आयोजित स्वागत सह जनसभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 11 सदस्यीय एक संयोजन टीम का गठन किया गया। जिसका संयोजक गौतम कुमार प्रीतम को बनाया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 1000 से अधिक लोगों की गोलबंदी की जाएगी। वहीं गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के अलावा मध्य प्रदेश के वरिष्ठ किसान नेता सह पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम, युसूफ मेहर अली सेंटर, मुम्बई से गुड्डी, राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली से विजय प्रताप आदि बिहपुर पहुंच रहे हैं।
वही राजद नेता अवनीश कुमार ने प्रेस रिलीज करते हुए बताया कि बुधवार को राष्ट्रव्यापी चक्का जाम और 13 जुलाई को तुलसीपुर काली स्थान में आयोजित होने वाला आशीर्वाद सह जनसंवाद कार्यक्रम किया जाएगा।
अवनीश कुमार ने बताया कि सत्ता के खिलाफ किया जाने वाला यह चक्का जाम आंदोलन बिहार की जनता का आंदोलन है। वहीं 13 जुलाई के कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम में पूरे जिले से महागठबंधन के कई नेता समेत जनता एकत्रित होंगे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है