नवगछिया : नगर थाना क्षेत्र के तेतरी जीरो माइल के समीप होमगार्ड नियुक्ति में नवगछिया पुलिस जिला में सीट नहीं रहने को लेकर सोमवार को किए गए धरना-प्रदर्शन के मामले में नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार दरोगा जयरामपाल के बयान पर 24 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के ऊपर मामला दर्ज हुआ है।
इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। नगर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के हंगामा को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। होमगार्ड की नियुक्ति का पद गृह मंत्रालय से होता है न की कहीं अन्य स्तर से, अगर यहां पर नियुक्ति होती तो उसके लिए विज्ञप्ति जरूर जारी होती, लेकिन जिस तरह से प्रदर्शन किया गया यह पूरी तरह गैरकानूनी था इसके लिए यह कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि होमगार्ड नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों ने हाईवा, जेसीबी सहित अन्य वाहनों पर चढ़कर प्रदर्शन कर हुरदंग मचाया था।














