नवगछिया : निजी कंपनियों में सुरक्षा कर्मियों की बहाली करने वाली एजेंसी को 190 पदों पर योग्य युवाओं की जरूरत है। इसको लेकर प्रखंडवार नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कैंप की शुरुआत 28 जनवरी से होगा। जो 21 फरवरी को खत्म होगा। नियोजन में सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा जवान, कैश कस्टोडियन और सुरक्षा अधिकारी के लिए बहाली होगी। 28 जनवरी को नवगछिया में, 29 को गोपालपुर, 20 को रंगरा, 31 को इस्माईलपुर प्रखंड परिसर में आयोजन होगा।
एक फरवरी को कहलगांव, 5 को गोराडीह, 6 को नारायणपुर, 7 को खरीक, 8 को सबौर, 10 को पीरपैंती, 11 को नाथनगर, 17 को बिहपुर, 18 को शाहकुंड, 19 को सन्हौला, 20 को सुल्तानगंज और 21 को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सहायक निदेशक (नियोजन) ने दी।














