नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में बुधवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गए। लड्डू मंडल, सुशील मंडल, और बीजो मंडल के घर में रखा सारा सामान जल कर राख गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीणों के सहयोग से रंगरा थाना से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पूर्व मुखिया लक्ष्मण मंडल ने पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग अंचलाधिकारी से की है।













