NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : पीओपी से बनी मूर्ती पर रोक लगाने का दिया निर्देश

नवगछिया : पीओपी से बनी मूर्ती पर रोक लगाने का दिया निर्देश नारायणपुर मधुरापुर बाजार व एनएच-31 को जोड़नेवाली मुख्य सड़क के किनारे प्लास्टर ऑफ पेरिस ( पीओपी ) से बनी मूर्ति पर प्रशासनिक रोक लगाने के लिए अनुमंडलीय पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने रोक लगाने का पत्र भेजा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने सीओ नारायणपुर व भवानीपुर थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. मधुरापुर के इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक सह शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के सचिव डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी ने 13 जनवरी को नवगछिया एसडीओ को पत्र लिखते हुए कहा था कि नारायणपुर गणेश पथ के निकट धड़ल्ले से पीओपी की सरस्वती मूर्ति बनायी व बेची जा रही है, जो पर्यावरण एवं गंगा संरक्षण के खिलाफ है.

एसडीओ ने मंगलवार को पत्र से भवानीपुर थाना एवं अंचल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि सरस्वती पूजा को लेकर नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर स्थित गणेश पथ से सटे मटखब्बा के पास प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्ति का निर्माण हो रहा है. प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्ति की पेंटिंग केमिकल रंगों से की जाती है, जिसे पानी में विसर्जन करने पर घुलती नहीं है, जो जलीय जीवों एवं मानव के लिए खतरनाक है. बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद पटना के पत्र हवाला देते हुए निर्देश दिया है कि उक्त मामले पर आवश्यक कार्रवाई कर अवगत कराया जाए.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है