नवगछिया : जगतपुर पंचायत की मुखिया सोनी भारती ने मंगलवार को जगतपुर झील का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि झील में विदेशी पक्षियों का आगमन जारी है और इसे पर्यटन स्थल में बदलने का काम शुरू हो चुका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके लिए जल्द ही कैफेटेरिया और सड़क का निर्माण किया जाएगा। झील के चारों ओर टहलने के लिए ट्रैक भी बनाए जाएंगे, जिससे पर्यटक पक्षियों को देख सकेंगे। इन विकास कार्यों से पर्यटन बढ़ने और सरकार को राजस्व मिलने की उम्मीद है।
आसपास के लोग इस योजना से खुश हैं। स्थानीय निवासियों ने लोकसभा चुनाव के समय सड़क न होने पर वोट का बहिष्कार किया था, जिसके बाद सड़क निर्माण पर जोर दिया गया।

मुखिया के प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने बताया कि झील से जपतेली तक सड़क का सर्वे किया गया है और 2.83 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण होगा, जिससे लोगों को यात्रा में आसानी होगी।













