नवगछिया : विद्यालय प्राचार्य के घर में चोरी.. मामले की छानबीन

Crime Reoprts

नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गांव में निजी स्कूल के प्राचार्य का कंबल और मिक्सी सहित अन्य सामानों की चोरी अज्ञात चोर ने मंगलवार की रात करीब साढ़े बारह बजे कर ली। घटना प्राचार्य के नगरपारा गांव स्थित निजी किराये की मकान में हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में प्राचार्य मड़वा निवासी आदित्य कुमार की पत्नी विजया लक्ष्मी ने अज्ञात चोर के विरूद्ध भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।