प्रखंड के पहाड़पुर चौक पर गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे पहाड़पुर में हत्या की नीयत से आये कुख्यात बदमाश रायपुर निवासी पप्पू शर्मा को हथियार व गोली के साथ भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बदमाश के पास से एक देसी कट्टा, 16 जिंदा कारतूस व विंडोलिया भी बरामद किया गया। वह पहाड़पुर गांव में एक ग्रामीण की हत्या के नीयत से आया था। वह भवानीपुर व पसराहा थाना में हत्या, लूट, रंगदारी, मारपीट व आर्म्स एक्ट के पांच कांडों में आरोपी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि बदमाश बुधवार की रात पहाड़पुर गांव के व्यक्ति की हत्या करना चाहता है। भवानीपुर पुलिस ने रात में ही उस व्यक्ति को सुरक्षित कर लिया था।

गुरुवार को भवानीपुर पुलिस ने सिविल ड्रेस में उसकी गिरफ्तारी के लिए घात लगाये बैठी थी। उस जाल में कुख्यात बदमाश फंस गया और पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष नीरज कुमार के साथ डीएपी बल नंदन कुमार पासवान, अखिलेश कुमार व आनंद कुमार शामिल थे। 2011 में कुख्यात बदमाश पप्पू शर्मा ने मकई के टाल में खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के वीरवास निवासी प्रभाष यादव को कुशहा बहियार में जिंदा जला दिया था।
