नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत के प्रोफेसर कॉलोनी में चार अप्रैल को कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से एलर्ट हो गई है. पांच अप्रैल को संक्रमित मरीज मिलने के बाद से नगर पंचायत सील है. शहर की सभी दुकानें बंद है. राशन, दवाई एवं आवश्यक सेवा से जुड़े खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके साथ ही तीन किलोमीटर के दायरे में कोरटाइन जॉन घोषित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्क्रीनिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है. जिसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिन्हित लोगों के ब्लड सेंपल की जांच भी की जा रही है. नवगछिया में कोरना संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद अबतक 71 लोगों की जांच की गई है. जिसमे 70 लोगों की रोपोर्ट निगेटिव आई है.

एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट शनिवार को आने संभवना है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को एक व्यक्ति का ब्लड सेंपल जांच के लिए भेज गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा लोगों की जांच लगातार की जा रही है. पूर्व में जांच में भेजे गए सभी सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है
