नवगछिया शहरी क्षेत्र में राशन वितरण शुरू.. एसडीओ ने कहा कि अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्रवाई -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार से जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के द्वारा लोगों को खाद्यान्न वितरण का कार्य गुरूवार से शुरू हो गया. इसको लेकर नगर क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानदारों को खाद्यान्न का उठाव कर दिया गया है. जनवितरण प्रणाली के अंतर्गत शुक्रवार से होने वाले राशन उठाव के लिए कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने सभी डीलरों के यहां जा कर उनके स्टॉक की जांच की.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान उन्होंने ने राशन सामग्री वितरण के क्रम में सोशल डिस्टेंस पालन करने के लिए बताया गया. उन्होंने ने सभी डीलरों को उचित मूल्य एवं उचित वजन देने का निर्देश दिया. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि सभी पीडीएस दुकानदारों को राशन का उठाव कर दिया गया है. उन्होंने लोगो से भी अपील की है कि लाभुक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन का उठाव करेंगे.

लॉक डॉन के दौरान सरकार के द्वारा राशन वितरण को लेकर जगह जगह से वितरण के दौरन अनियमितता की शिकायत आ रही है। नवगछिया प्रखंड के पकरा गांव में भी डीलर के द्वारा वितरण में पीडीएस दुकानदार के द्वारा कम अनाज दिए जाने की शिकायत मिली थी। वहीं प्रखंड के साहू परबत्ता गांव में भी पीडिएस दुकानदार के द्वारा अनियमितता की शिकायत आई थी। खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत से लोगो ने पंचायत के मुखिया नीतू देवी, मुखिया प्रतिनिधि आमोद साहू को अवगत कराया।

शिकायत मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि ने सीओ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ सच्चिदानंद राय खगड़ा पंचायत पहुंचे जहां उन्होंने आम जनता की समस्या को सुनी। लोगों की समस्या सुनने के बाद उन्होंने सभी पीडीएस दुकानदारों को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इधर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि अगर कोई भी पीडीएस दुकानदार अनियमितता करते है और जांच के दौरान दोषी पाए जाते है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.