नवगछिया जाह्नवी चौक टीओपी के पास सोमवार की शाम ब्रेक फेल होने के कारण कार ने पीछे से एंबुलेंस में टक्कर मार दी। जिससे एंबुलेंस और कार मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी। कार सवार लोगों को मामूली चोटे आईं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसका प्राथमिक उपचार पुलिस के द्वारा कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र के ठठ्ठा गांव के पंचायत समिति सदस्य मोहन कुमार सिंह की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार निजी अस्पताल का एंबुलेंस भागलपुर की तरफ से नवगछिया की ओर जा रही थी। इसी के पीछे खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र के ठठ्ठा गांव के दशहरा पूजा समिति के कुछ लोग पूजा की सामग्री को लेकर भागलपुर से वापस लौट रहे थे।

जाह्नवी चौक के समीप स्कार्पियो का अचानक ही ब्रेक फेल हो गया जिससे स्कॉर्पियो ने पीछे से एंबुलेंस में टक्कर मार दी। इस घटना में एंबुलेंस का पिछला भाग जबकि स्कॉर्पियो का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर टीओपी पुलिस ने तुरंत ही घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। घटना के बाद एंबुलेंस को छोड़ दिया गया, जबकि कार को टीओपी पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया है।
