नवगछिया : अंगप्रदेश और कोसी सीमांचल में 175 किलोमीटर नई रेल परियोजना का होगा निर्माण

NEWS

नवगछिया : अंगप्रदेश और कोसी सीमांचल में 175 किलोमीटर नई रेल परियोजना निर्माण की घोषणा के बाद कोसी दियारा के लोगों में उत्साह है। वहीं दूसरी ओर ढोलबज्जा पंचायत के लोगों को मायूसी है। नवगछिया से भटगामा होते हुए भीमनगर तक बनने वाली नई रेललाइन में ढोलबज्जा पंचायत को शामिल नहीं किया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरपंच सुशांत कुमार, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया, अभिषेक कुमार, शुभम मंडल, शुभेम जायसवाल, नीरज कुमार सहित अन्य लोगों ने ढोलबज्जा पंचायत को भी नई रेल परियोजना में शामिल करने की मांग रेल मंत्री और सांसद से की है। प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया ने कहा कि नवगछिया से कदवा और भटगामा के बीच ढोलबज्जा पंचायत पड़ती है। नई रेल परियोजना में ढोलबज्जा को शामिल कर लिया जाता है तो इससे पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड के के लोगों को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि पूर्णिया का अधिकांश हिस्सा ढोलबज्जा से सटा हुआ है।

कोसी व सीमांचल क्षेत्र पिछड़ा इलाका है और रेल सुविधाओं का आभाव रहा है। नई रेल परियोजना में नवगछिया से कदवा, ढोलबज्जा, भटगामा, चौसा, पुरैनी, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा, सिंहेश्वर स्थान, सुपौल के पिपरा, वीरपुर से भीमनगर में नेपाल की सीमा को जोड़ेगी

175 किमी लंबी रेललाइन से आठ विधानसभा क्षेत्र की आबादी को फायदा

इस रेल परियोजना की कुल दूरी 175 किलोमीटर में चार जिले के आठ विधानसभा क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही, इसके साथ ही रोजगार के नए आयाम के साथ विकास की एक धारा लाखों लोगों को बदल देगा। मक्का उत्पादन में देश में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले लाखों किसानों को भी अपने उत्पाद को देश के अन्य भागों में पहुंचाने में मदद मिलेगी।

आधारभूत संरचना का होगा विकास

अंग प्रदेश को कोसी एवं सीमांचल इलाके से होते हुए नेपाल सीमा तक रेल परियोजना से जोड़कर करोड़ों की आबादी में आधारभूत विकास संरचना का संचार तो होगा ही, इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध झारखंड राज्य का देवघर, नवगछिया के कदवा दियारा का विश्व प्रसिद्ध गरुड़ प्रजनन क्षेत्र, बाबा विशुराउत मंदिर, सिंहेश्वर स्थान को एक साथ जोड़कर पर्यटन, उद्योग एवं रोजगार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।