नवगछिया : डूबे युवक का शव 18 घंटे बाद मिला.. परिजनों को सौंप दिया
बिहपुर : प्रखंड के थानाघाट में रविवार की दोपहर लगभग एक बजे पानी में डूबे बालक शुभम कुमार के शव को कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआएफ की टीम ने सोमवार की सुबह पानी से खोज निकाला।
शव को पानी से जैसे ही निकाला गया, वैसे ही पूरे घाट पर मातमी माहौल हो गया। मालूम हो कि मृतक प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत अंतर्गत बिक्रमपुर वार्ड नंबर नौ निवासी गजेंद्र यादव का 16 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है। वहीं पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

