नवगछिया : सड़क किनारे रहने वाले बाढ़ पीड़ित को बस ने रौंदा
नवगछिया : रंगरा प्रखंड के सहौरा-मदरौनी एनएच 31 के किनारे बसे बाढ़ पीड़ित रामोतार सिंह (60 वर्ष), पिता स्व. गणेशी सिंह, को अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे रौंद दिया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को रंगरा सीएचसी में भर्ती कराया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए मयांगज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बाढ़ पीड़ित लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के कारण वे सड़क किनारे रहने को विवश हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं लगाया गया है।
उन्होंने सड़क किनारे बैरिकेडिंग लगाने की मांग की। इस दौरान मुखिया दिवाकर सिंह, उपमुखिया राजदेव गुप्ता, विनोद सिंह, शुभम यादव, पवन सिंह, विकास कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


