NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : नजदीकी केंद्र में आंगनबाड़ी को शामिल करने की मांग

नवगछिया । प्रखंड के खरीक बाजार पंचायत के वार्ड संख्या छह में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 133 की सेविका के चयनमुक्त होने के बाद से ही केंद्र का संचालन बंद था। जिसे सुचारु करने के लिए सीडीपीओ मीणा कुमारी ने उक्त आंगनबाड़ी केंद्र को पंचायत के ही वार्ड नंबर 10 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 134 से टैग कर दिया। ताकि केंद्र का संचालन शुरू हो सके और बच्चों को लाभ मिल सके।

Whatsapp group Join

जिसकी जानकारी मिलते ही केंद्र संख्या 133 पोषक क्षेत्र के लाभार्थियों ने सीडीपीओ के निर्णय को गलत बताते हुए केंद्र संख्या 133 को बगल के करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 40 में टैग करने की मांग की है। इसको लेकर वार्ड संख्या छह और सात के वार्ड सदस्य क्रमशः अमृत कुमार साह और धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने भागलपुर डीएम, आईसीडीएस डीपीओ, स्थानीय बीडीओ, सीडीपीओ, मुखिया समेत अन्य पदाधिकारियों को आवेदन देकर उचित पहल की मांग की है।

 मुखिया इंदु देवी ने भी सीडीपीओ के निर्णय को गलत बताया है। वहीं, सीडीपीओ मीणा कुमारी ने बताया कि नियमानुसार ही केंद्र को टैग किया गया है। इसके बाद भी ग्रामीणों को आपत्ति है तो जांच कर उचित पहल की जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है