नवगछिया : भागलपुर के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सोमवार को रंगरा और गोपालपुर प्रखंडों की जनता के चिरप्रतीक्षित एवं अतिमहत्वपूर्ण तिरासी चौक से लेकर सिमरिया पथ में लगभग आठ करोड़ लागत से बनने वाली पुल के शिलान्यास के बाद आयोजित एक बड़ी जान सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पुल दोनों प्रखंड के जनता को समर्पित कर रहा हूँ.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!-जल्द बनेगा डुमरिया से सिमिरिया पथ : सांसद
– विभिन्न समारोह में शामिल हुए सांसद
पुल निर्माण में हुये देरी के लिये सरकार की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया. वास्तव में विकास का सिर्फ ढिंढोरा पीटा जाता हैं और केंद्र तथा राज्य की भाजपा नीत सरकार बिहार को आगे नही बढ़ने देना चाहती हैं अन्यथा यह तीनों पुल को बन जाना चाहिए था. सभी बाधा को पार कर आज से ये पुल का काम शुरू हुआ. अन्ततः मेरा प्रयास और संघर्ष और आप की ताकत का असर है कि ये सब सम्भव हो सका है. आज मुझे शिलान्यास करते खुशी हो रहा है की अब रंगरा और गोपालपुर प्रखण्ड में विकाश की बयार बहेगी.

अब जनता अपनी पैनी नज़र की देखरेख में गुणवत्ता पूर्ण पुल, सड़क पर चलकर विकास के रथ आगे बढ़ायेगीमौके पर राजद के जिलाध्यक्ष डॉ तिरुपतिनाथ यादव, प्रखंड अध्यक्ष रंगरा सिकन्दर दास, प्रखंड अध्यक्ष गोपालपुर प्रमोद चौबे स्थानीय मुखिया भोला मंडल, प्रो राजेन्द्र मंडल, चुन्नी प्रसाद मंडल मेंही दास छांगुरी मंडल, शैलेश यादव मनोज यादव, पप्पू मंडल राजेंद्र मंडल आदि अन्य भी थे.

