NAUGACHIA News

भागलपुर में गंगा नदी के बीच धारा में खराब हुई यात्रियों से भरी नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद पप्पू यादव ने शुरू कराई निशुल्क नाव सेवा

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

दो जनवरी से भरा जाएगा मैट्रिक का परीक्षा फॉर्म

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। इसके तहत 2 से 11 जनवरी तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ 12 से 16 जनवरी तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे।

Whatsapp group Join

featured-image

जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में 18 जनवरी तक शुल्क की रसीद स्कूलों को जमा कर देना है। वहीं जिला शिक्षा कार्यालय को 20 जनवरी तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पास शुल्क की रसीद को जमा करनी होगी। मैट्रिक के परीक्षा फार्म शुल्क में इस बार कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 2015 की तरह इस बार भी सामान्य कोटि के परीक्षार्थियों को कुल शुल्क 580 रुपए देने होंगे। पूर्व की तरह विलंब दंड शुल्क को बस 100 रुपये ही बढ़ाया गया है। परीक्षा शुल्क का पेमेंट ऑनलाइन ही किया जाएगा।

*सेंटअप परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन :*

मैट्रिक की परीक्षा में 15 लाख परीक्षार्थी के शामिल होने की संभावना है। स्कूलों को सेंटअप परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन ही भेज दिया गया है। सेंटअप परीक्षा में शामिल परीक्षाथिर्यो के नाम को देखकर ही परीक्षा फार्म भरा जाएगा।

*इंटर के परीक्षार्थी को रजिस्ट्रेशन का मौका*

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 के लिए जिन परीक्षार्थी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था। उन परीक्षार्थी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का एक और मौका समिति की ओर से दिया गया है। ऐसे परीक्षार्थी जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था, वे 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

मैट्रिक के परीक्षा फार्म की तिथि घोषित कर दी गयी है। अभिभावक के अनुरोध पर एक बार और इंटर के रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ायी गयी है।

आनंद किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है