भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में विश्वासघात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि राखी बंधवाकर परिवार का भरोसा जीतने वाले एक युवक ने इंटर की नाबालिग छात्रा को परीक्षा दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाकर फरार हो गया। पीड़िता की मां ने बाईपास थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

राखी बंधवाकर जीता भरोसा

आवेदन के अनुसार, नाबालिग छात्रा इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही थी। मोहल्ले का एक परिचित युवक अक्सर उनके घर आता-जाता था और छात्रा को बहन मानने की बात कहता था। वह हर साल राखी भी बंधवाता था, जिससे परिवार का उस पर पूरा विश्वास हो गया।

परीक्षा के बहाने लेकर गया, फिर नहीं लौटा

पीड़िता की मां के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने पर युवक ने भरोसा दिलाया कि वह छात्रा को सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचा देगा। उसने खुद को सरकारी कार्यालय में कार्यरत बताते हुए जिम्मेदारी लेने की बात कही। मां अपने कार्यालय चली गईं, जबकि आरोपी छात्रा को परीक्षा दिलाने के लिए साथ ले गया। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे।

परिजनों को धमकी और जातिसूचक शब्दों का आरोप

जब काफी देर तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने युवक के घर जाकर पूछताछ की। आरोप है कि वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, उलटे जान से मारने की धमकी दी गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet