14 नंबर सड़क पर आमने सामने बाईक की टक्कर में तीन जख्मी, मायागंज रेफर-Naugachia News

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के जमींदारी तटबंध खगड़िया जिले को जोड़ने वाली 14 नंबर सड़क पर मौजमा गॉव के पास मंगलवार को दोपहर बाद दो बाईक के आमने सामने जोरदार टक्कर से बाईक क्षतिग्रस्त व सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित बाईक सवार ने सामने वाले बाईक को विपरीत दिशा में आकर जोरदार टक्कर हुई जिससे सामने वाले बाईक दूर जा गिरा.

Whatsapp group Join

जिससे बाईक सवार नवटोलिया निवासी रौशन कुमार, सत्यम कुमार एवं गनौल निवासी एक डेकोरेशन मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके स्थानीय लोगों ने तीनो जख्मी को निजी क्लीनिक में ईलाज कराया. जहॉ डॉ. नें प्राथमिक उपचार के बाद रौशन कुमार एवं सत्यम कुमार को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights