नवगछिया। गोपालपुर पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग स्थानों पर भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार सुकटिया बाजार पंचायत के आजमाबाद में वार्ड सदस्य राइट अली के घर से 44 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डुमरिया गांव से छट्ठू मंडल एवं मिथुन कुमार के घर से दस लीटर देसी शराब व 600 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब व उपकरण बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य की गतिविधि की जानकारी तथा गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।












