NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : इस्माइलपुर में सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत

नवगछिया के इस्माइलपुर में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना के तहत सड़कों का निर्माण सही तरीके से नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जिप सदस्य विपिन मंडल ने डीएम को आवेदन देकर जांच करने की मांग की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आवेदन में कहा गया है कि लक्ष्मीपुर धार से इस्माइलपुर तक बनी चार किमी लंबी सड़क के किनारे मिट्टी नहीं डाली गई, जिससे सड़क धंस रही है। 10 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस्माइलपुर में चार सड़कों पर पीसीसी कार्य किया गया, लेकिन इनमें से किसी में भी फ्लैंक नहीं है, जिससे सड़क संकीर्ण हो गई है और यात्रियों को समस्या हो रही है। लक्ष्मीपुर से रामनगर तक सड़क पर ठेकेदार ने बड़ी चट्टानें डाल दी हैं, जिनसे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है