NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

लक्ष्मी के रहस्यमय मौत मामले में पिता पुत्र भेजे गये जेल

नवगछिया बाजार के बिषहरी स्थान के समीप ओम लेहरी के मकान में उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी की संदेहास्पद मौत मामले में नवगछिया पुलिस ने ओम लेहरी और उसके पिता माधव लेहरी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने पिता व पुत्र को भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 306व 201 में आरोपित किया है. पुलिस का मामले में अनुसंधान लगभग समाप्त होचुका है. पुलिस मान रही है कि ओम लेहरी और उसके पिता माधव लेहरी लक्ष्मीदेवी की मौत के मामले में जिम्मेदार है. 27 naugachia giraftar om lehri (1)सामने आयी पूरी कहानी पुलिस ने ओम के बयान को साक्ष्यों के आधार पर सत्य पाया है. ओम का कोर्टमें भी बयान कराया गया है. जिसमें ओम ने कहा कि वह अपने चाचा को फंसाने के लिए वीडियो बनाने का रिर्हसिलय कर रहा था. इसी क्रम में र्दुघटना हुई और लक्ष्मी की मौत हो गयी. उसका लक्ष्मी को मारने का कोई इरादा नहीं था.ओम ने बताया कि वीडियो 16 मई को ही बनाया गया था. जबकि हत्या बीस मई को की गयी थी. बीस मई को रिर्हसिलय करने के क्रम में टेंबुल खिसक जाने से लक्ष्मी की मौत हो गयी.हालांकि स्थानीय लोगों को यह बात पच नहीं रही है

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है