जिस युवक पर भरोसा कर नर्स ने प्रेम विवाह किया वही बना उसकी जान और शरीर का दुश्मन। दरअसल दोस्तों के साथ संबंध बनाने से इंकार करने से नाराज पति ने पत्नी की जान लेने की कोशिश की। मधेपुरा जिले में हुई इस घटना में बुरी तरह जख्मी पत्नी का सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद (झारखंड) के बिनोद नगर में तीनमूर्ति मंदिर के पास की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक साल पूर्व वह मधेपुरा के एक नर्सिंग होम में नर्स का काम करने आयी। वहां प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले गैर थान के एक युवक ने छह माह पूर्व उससे शादी की। शादी के बाद एक किराये का मकान लेकर पति उसके साथ रहने लगा। कुछ ही दिनों बाद पति का रवैया बदल गया।

वह अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव देने लगा। इंकार करने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। तंग आकर वह धनबाद अपने बहन के पास चली गयी। पति के बुलाने पर वह एक सप्ताह पूर्व मधेपुरा आकर एक होटल में रुकी। वहां से गुरुवार की रात पति ने उसे सुनसान हाइवे पर लाकर दोस्तों के साथ मारपीट कर शरीर पर बाइक चढ़ा दिया। मरा समझ सड़क किनारे छोड़ वे लोग चले गए।
बेहोशी की हालत में राहगीरों ने उठा कर सहरसा लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने ने मारने वालों में पति के अलावा उसके दोस्तों को भी घटना मे शामिल बताया है। पुलिस ने बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़की ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
