नवगछिया : शराबियों के लिए बुरी खबर जब्त वाहन व भवन का होगा अधिग्रहण …भेजा प्रस्ताव-Naugachia News

NEWS

नवगछिया : नवगछिया एसपी कार्यालय में शनिवार मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. अपराध गोष्ठी एसपी निधि रानी की अध्यक्षता में हुई. अपराध गोष्ठी में नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित पुलिस जिला के सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष मौजूद थे. बैठक के दौरान एसपी ने अपराधिक मामला सहित लंबित मामलों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि इस माह पुलिस जिला में सभी थाना में केस का निष्पादन अधिक हुआ है. एसपी ने कहा कि अभी शराब विनष्टीकरण का कार्यक्रम नवगछिया पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शराब विनष्टीकरण को लेकर शनिवार को भी भारी मात्रा में शराब का विनष्टीकरण किया गया. उन्होंने कहा कि इसके बाद शराब बरामदगी के दौरान जब्त किए वाहन एवं जिस घर से शराब बरामदगी के बाद जब्त किया गया है. उन वाहन एवं भवन के अधिग्रहण को लेकर प्रस्ताव भेजने के संबंध में समीक्षा की गई एवं थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. उन्होंने बताया कि दो मामलों में डीएम भागलपुर को अधिग्रहण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है. जिन मामलों में प्रस्ताव अब तक नहीं भेजा गया है. उसको लेकर थाना अध्यक्षों को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है.

एसपी ने कहा कि ठंड का मौसम आने के बाद इलाके में चोरी की घटना बढ़ने की संभावना बनी रहती है. इसको लेकर सभी थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. बैठक के दौरान उन्होंने थाना अध्यक्षों को हत्या, लूट, अपहरण जैसे जघन्य अपराधिक मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी करने का भी निर्देश दिया गया.

बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, मार्कंडेय सिंह, नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर, रंगरा ओपी प्रभारी जवाहर लाल सिंह, गोपालपुर थाना अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष ए के आजाद, परबत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव, झंडापुर थाना प्रभारी पंकज कुमार, खरीक थाना प्रभारी सुदीन राम सहित सभी थाना के थानाध्यक्ष मौजूद थे.