भागलपुर। भागलपुर होकर चलने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन समय-सारणी में संशोधन किया गया है। आम लोगों को रेलवे टीम की ओर से इसकी जानकारी दी जा रही है, ताकि ट्रेनों के संशोधित संचालन समय-सारणी के अनुसार ही लोग यात्रा कर सकें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!18 सितंबर से पूर्व रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर 13435 मालदा टाउन-गोमतीनगर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के समय में संशोधन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मालदा टाउन से 7:25 बजे के बजाय 8:05 बजे रवाना होगी।
- न्यू फरक्का (आगमन/प्रस्थान : 8:28/8:30 बजे)
- बरहवारा (आगमन/प्रस्थान: 8:50/8:52 बजे)
- साहिबगंज (आगमन/प्रस्थान: 9:40/9:42 बजे)
- कहलगांव (आगमन/प्रस्थान: 10:13/10:15 बजे)
- भागलपुर (आगमन/प्रस्थान: 11:20/11:30 बजे)
- अजगैवीनाथ धाम (आगमन/प्रस्थान: 11:38/11:40 बजे)
- जमालपुर (आगमन/प्रस्थान: 12:50/12:55 बजे)
- अभयपुर में रुकेगी।
15733 बालुरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) और 15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ साप्ताहिक एक्सप्रेस के समय को जमालपुर, धरहरा और अभयपुर स्टेशनों पर संशोधित किया जाएगा।














