NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर : सैंडिस में एंट्री पर लगेगा 10 रुपये शुल्क, 2 महीने में शुरू होगा हॉरर

भागलपुर। लंबे इंतजार के बाद शुकवार से एक बार फिर सैंडिस कंपाउंड खुल जाएगा। प्रवेश शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया है। फिलहाल चार तरह की सेवाएं चालू की जाएंगी। धीरे-धीरे सुविधाओं का विस्तार होगा। 19 सितंबर से बच्चे किड्स प्ले, कसरत के शौकीन जिम, तैराकी और बैडमिंटन खेलने का आनंद उठा सकेंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गा पूजा के बाद कैफेटेरिया में भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। नगर आयुक्त शुभम कुमार ने गुरुवार को सैंडिस कंपाउंड मैदान में इन सेवाओं का शुभारंभ किया। बताया गया कि सुबह-शाम टहलने वालों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सुबह आठ बजे से चार बजे तक आने वालों से दस रुपये शुल्क लिया जाएगा। चार बजे के बाद किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

एजेंसी के विश्वजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार से चार सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा। खिलाड़ियों को जारी किया जाएगा पास: खेल संगठनों को अपने खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, ताकि उनके लिए पास जारी किए जा सके।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है