भागलपुर : सैंडिस कंपाउंड में मातृ—पितृ पूजन पर शहीद रतन को श्रद्धांजलि पिता को किया सम्मानित

भागलपुर / पटना

भागलपुर : जागृत युवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को सैंडिस कंपाउंड में मातृ—पितृ पूजन सह भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह ने किया। इस दौरान मंत्री और शहरवासियों ने पुलवामा में शहीद हुए भागलपुर के रतन ठाकुर को श्रद्धांजलि दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही शहीद के पिता राम निरंजन ठाकुर को सम्मानित किया। इस दौरान शहीद रतन ठाकुर अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए। राम निरंजन ठाकुर ने कहा कि युवावर्ग देश के लिए समर्पित हो जाएं।

वहीं, मंत्री ने कहा कि वीरों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत की संस्कृति की रक्षा से ही भारत विश्वगुरु बन सकता है। माता—पिता की पूजा हर दिन की जानी चाहिए। इस दौरान सैकड़ों बच्चों ने माता—पिता की पूजा की और आशीर्वाद लिए।

इस दौरान भेषभूषा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रवि शंकर रवि ने भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर, रामेश्वरलाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर, सनविला एकेडमी सहित कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाल कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला, अभिषेक जैन, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया, आशीष सर्राफ आदि ने भी श्रद्धांजलि दी। नरगा चौक पर दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।