भागलपुर में 5 फीट लंबी 30 किलो की अनोखी मछली मिली.. मछली की आरती शुरू

भागलपुर (नाथनगर): चंपानदी मे रामपुर मुसहरी घाट मे रविवार को पांच फीट बड़ी मछली पकड़ी गयी. इतनी बडी मछली स्थानीय नदियों व तालाबों मे नहीं मिलती है. इस मछली को देखने आसपास के लोग जुट गये. कई लोगों ने इस मछली को देखने के बाद इसे भगवान विष्णु का अवतार बताया. जिसके बाद कुछ लोगों ने तो मछली की पूजा भी करनी शुरू कर दी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारों ने बताया सामान्य मछली

चंपानदी में इतनी बड़ी मछली मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी. इस मछली को देखने के लिए मुसहरी घाट में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. जानकारी के मुताबिक अंधविश्वासवश लोग मछली की आरती तक उतारने लगे थे. हालांकि मछली के जानकारों ने इसे सामान्य प्रजाति का बागर मछली बताया. जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई.

कई दिनों से इस मछली को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे ग्रामीण

ग्रामीण महिपाल सिंह, अश्वनी मित्रा, अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह की मछली की प्रजाति मिलना एक सुखद अनुभूति है. उक्त मछली पिछले कुछ दिनों से देखी जा रही थी जिस को पकड़ने के लिए कई लोग कई दिनों से प्रयासरत थे. मछली का वजन करीब 30 किलो था.

क्या है भगवान विष्णु और मछली का संबंघ

बता दें कि विष्णु पुराण में कथा है कि इस दिन भगवान विष्णु ने अपने 10 अवतारों में से पहला अवतार लिया था जो मत्स्य अवतार के नाम से जाना गया. धर्म के जानकार बताते हैं कि भगवान विष्णु का यह अवतार सृष्टि के अंत में हुआ था जब प्रलय काल आने में कुछ वक्त बचा था. सत्यव्रत मनु जिनसे मनुष्य की उत्पत्ति हुई धर्मात्मा और भगवान विष्णु के भक्त थे. एक दिन जब सत्यव्रत मनु नदी तट पर पूजन और तर्पण कर रहे थे तब उनके कमंडल में नदी की धारा में बहकर एक छोटी सी सुनहरी मछली आ गई. यह मछली सामान्य मछली नहीं थी. यह भगवान विष्णु का अवतार था.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights