नवगछिया : तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आम-लीची की फसल को भारी नुकसान
नवगछिया: नवगछिया के गोपालपुर, रंगरा और इस्माईलपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बुधवार देर शाम आई तेज हवा के साथ बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तेज आंधी और बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों और फल व्यवसायियों पर पड़ा है। आम और लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। खेतों में कटी हुई फसल के भी खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय आम व्यापारियों का कहना है कि लगातार आंधी और बारिश से फलों की गुणवत्ता और उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान भी बढ़ रहा है।


